लखनऊ में विधानसभा की प्रतिनिहित विधायन समिति की बैठक सभापति राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
राज्य कर विभाग और आवास एवं शहरी नियोजन विभाग से जुड़े कई विषयों पर चर्चा की गई।इस दौरान कुंदरकी विधायक विधानसभा समिति बैठक में सक्रिय नजर आए।
ठाकुर रामवीर सिंह ने नगर पंचायत कुंदरकी और व्यापारियों से जुड़ी कई समस्याएं प्रमुखता से उठाईं।
बाल्मीकि बस्ती के प्राचीन तालाब के सौंदर्यीकरण की मांग
कुंदरकी विधायक विधानसभा समिति बैठक में वार्ड संख्या-2 स्थित बाल्मीकि बस्ती के प्राचीन तालाब का मुद्दा भी उठाया गया।
विधायक ने कहा कि तालाब गंदगी से भर चुका है। इससे जल निकासी व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
उन्होंने तालाब के संरक्षण और सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत करने की मांग की।
सीसी रोड और पथ प्रकाश व्यवस्था की भी उठी मांग
ठाकुर Ramveer Singh ने नगर पंचायत के अलग-अलग वार्डों में 18 सीसी रोड निर्माण कराने की मांग रखी।
इसके साथ ही मार्गों पर पथ प्रकाश व्यवस्था बेहतर करने का भी प्रस्ताव रखा गया।
कुंदरकी विधायक विधानसभा समिति बैठक में स्थानीय विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करते दिखाई दिए।
व्यापारियों के लिए हेल्पलाइन और संवाद व्यवस्था का सुझाव
राज्य कर विभाग से जुड़े मुद्दों पर विधायक ने व्यापारियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी करने का सुझाव दिया।
उन्होंने कहा कि व्यापारियों से संवाद के लिए हर महीने एक निश्चित दिन और समय तय होना चाहिए।
जीएसटी जमा होने की जानकारी उपभोक्ताओं तक पहुंचाने की मांग
विधायक ने जीएसटी व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कई दुकानदार ग्राहकों से बिल में जीएसटी वसूलते हैं, लेकिन आम लोगों को यह जानकारी नहीं मिल पाती कि यह राशि सरकारी खाते में जमा हो रही है या नहीं।
उन्होंने ऐसा सॉफ्टवेयर या सिस्टम विकसित करने की मांग की, जिससे उपभोक्ता खुद जीएसटी जमा होने की पुष्टि कर सकें।
अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश
समिति के सभापति राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में राज्य कर विभाग, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के अधिकारी और समिति के सदस्य मौजूद रहे।
