मुरादाबाद की देहात विधानसभा 27 में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का जनसंपर्क अभियान लगातार मजबूत होता दिखाई दे रहा है।
रविवार को क्षेत्र के कई गांवों में आयोजित सुभासपा जन चौपाल कार्यक्रमों में भारी संख्या में ग्रामीण पहुंचे।
कार्यक्रम के दौरान लोगों ने रवि चौधरी का जोरदार स्वागत किया। जन चौपालों में क्षेत्रीय समस्याओं और विकास के मुद्दों पर चर्चा हुई।
कई गांवों में आयोजित हुईं जन चौपालें
सुभासपा जन चौपाल कार्यक्रम ग्राम अवबाकरपुर, गौहरपुर सुल्तानपुर, लालूवाला, लालूवाल की मिलक, तिगरी, भोपुर और रामपुर दोराहा समेत कई गांवों में आयोजित किए गए।
देहात विधानसभा 27 से विधायक प्रत्याशी एवं सुभासपा जिलाध्यक्ष रवि चौधरी ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं।
ग्रामीणों ने उठाए सड़क, बिजली और शिक्षा के मुद्दे
जन चौपालों में ग्रामीणों ने बच्चों की शिक्षा, टूटी सड़कें, खराब नाली व्यवस्था, बिजली संकट और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं।
इस पर रवि चौधरी ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
रवि चौधरी बोले- जनता चाहती है विकास और मजबूत नेतृत्व
रवि चौधरी ने कहा कि मुरादाबाद देहात विधानसभा की जनता अब विकास, सम्मान और मजबूत नेतृत्व चाहती है।
उन्होंने कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी लगातार जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठा रही है।
जनता का बढ़ता समर्थन आने वाले समय में बड़े राजनीतिक बदलाव का संकेत है।
2 हजार सपा कार्यकर्ताओं ने जॉइन की सुभासपा
कार्यक्रम की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि करीब 2 हजार समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सुभासपा की सदस्यता ग्रहण की।
सभी कार्यकर्ताओं ने विधायक प्रत्याशी रवि चौधरी के नेतृत्व में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का दामन थामा।
नासिर भाई, इरशाद भाई और नाजिम भाई के नेतृत्व में चला सदस्यता अभियान
सदस्यता अभियान देहात विधानसभा प्रभारी नासिर भाई, इरशाद भाई और नाजिम भाई के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
पार्टी की ओर से सभी नए सदस्यों का फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया।
