मेरठ पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के ऊर्जा भवन मुख्यालय में मंगलवार को संभव कार्यक्रम के तहत जन-सुनवाई आयोजित हुई।
विद्युत शिकायतें सुनने के लिए एमडी रवीश गुप्ता खुद कार्यक्रम में पहुंचे।
उन्होंने उपभोक्ताओं की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और अधिकारियों को जल्द समाधान के निर्देश दिए।
26 शिकायतें हुईं दर्ज
संभव कार्यक्रम में कुल 26 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें मीटर खराबी, बिल संशोधन, विद्युत पोल और बिजली कनेक्शन से जुड़ी समस्याएं शामिल रहीं।
अधिकारियों ने कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर उपभोक्ताओं को राहत दी।
कई जिलों से पहुंचे उपभोक्ता
जन-सुनवाई में मेरठ, सहारनपुर और बुलंदशहर समेत कई जिलों से लोग पहुंचे।
उपभोक्ताओं ने अपनी विद्युत शिकायतें अधिकारियों के सामने रखीं।
एमडी रवीश गुप्ता ने कहा कि लंबित मामलों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
अधिकारियों को दिए निर्देश
रवीश गुप्ता ने कहा कि बिल संशोधन और बिजली कनेक्शन से जुड़ी शिकायतों में देरी नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने अधिकारियों को पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए।
कई अधिकारी रहे मौजूद
संभव कार्यक्रम में निदेशक (वाणिज्य) संजय जैन, निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) आशु कालिया और निदेशक (वित्त) स्वतंत्र कुमार तोमर मौजूद रहे।
इसके अलावा मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता और उपखंड अधिकारियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
