मुरादाबाद/लखनऊ। कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई अहम मांगें उठाईं।
कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने पुल निर्माण, सड़क चौड़ीकरण और बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर मुख्यमंत्री से विस्तार से चर्चा की।
विधायक ने क्षेत्र में स्वीकृत विकास योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार भी जताया।
कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए पुल निर्माण की मांग उठाई
कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि क्षेत्र के कई गांव हर साल बाढ़ की चपेट में आ जाते हैं। इससे ग्रामीणों को भारी नुकसान और आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने अक्का डिलारी चौकी से चमरौआ क्रॉसिंग के मध्य राजेड़ा नदी पर पुल निर्माण, बीकनपुर गोविंदपुर कलां मार्ग पर रामगंगा नदी पर पुल, समदी वीरपुर वरियर मार्ग पर राजेड़ा नदी पर पुलकिसवा नगला संपर्क मार्ग पर नचना नदी पर पुल और भायपुर में बहल्ला नदी पर पुल निर्माण की मांग मुख्यमंत्री के सामने रखी।
पुराने पुलों की मरम्मत कराने की भी रखी मांग
कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने कई पुराने और क्षतिग्रस्त पुलों की मरम्मत की आवश्यकता भी बताई।
उन्होंने बीकनपुर सादुल्लापुर मार्ग स्थित गागन नदी पुल, अहमदनगर जेतबाड़ा से गोविंदपुर कलां संपर्क मार्ग पर रामगंगा पुल और करनपुर से बर की मड़ैया मार्ग पर बहल्ला नदी पुल के विशेष मरम्मत कार्य कराने की मांग उठाई।
मुरादाबाद की बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग भी उठाई
विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने मुख्यमंत्री के सामने मुरादाबाद की बिजली व्यवस्था का मुद्दा भी प्रमुखता से रखा।
उन्होंने कहा कि मुरादाबाद लगभग 12 हजार करोड़ रुपये के निर्यात वाला बड़ा औद्योगिक शहर है और यहां करीब तीन लाख लोगों को रोजगार मिलता है।
इसके बावजूद शहर को विद्युत श्रेणी तीन में रखा गया है। विधायक ने कहा कि लगातार बिजली कटौती, ट्रिपिंग और खराबी के कारण उद्योग प्रभावित हो रहे हैं।
उन्होंने मुरादाबाद को विद्युत श्रेणी एक में शामिल करने की मांग की।
सड़क चौड़ीकरण और नए राज्य राजमार्ग निर्माण का प्रस्ताव
कुंदरकी विधायक ने औद्योगिक विकास योजना के तहत डियर पार्क से दलपतपुर ड्राई पोर्ट, मुंडिया मलूकपुर और चंदनपुर मार्ग के चौड़ीकरण की मांग भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी।
इसके साथ ही डियर पार्क रामनगर मझरा से मिलक अक्का डिलारी, चमरौआ, भीतखेड़ा, मानपुर पट्टी होते हुए आगापुर राष्ट्रीय राजमार्ग रामपुर तक करीब 32 किलोमीटर लंबे राज्य राजमार्ग निर्माण का प्रस्ताव भी रखा गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सकारात्मक कार्रवाई का दिया आश्वासन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह द्वारा रखी गई मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस दौरान हस्तशिल्प निर्यातक एसोसिएशन के सचिव सत्यपाल भी मौजूद रहे।
