पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी पुण्यतिथि पर मुरादाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित की।
महानगर कांग्रेस कमेटी मुरादाबाद की ओर से भूड़े का चौराहा स्थित कैंप कार्यालय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर संपन्न हुआ। राजीव गांधी पुण्यतिथि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हाजी जुनैद इकराम ने किया माल्यार्पण
कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर कांग्रेस कमेटी मुरादाबाद के अध्यक्ष हाजी जुनैद इकराम (बंटी) ने की।
उन्होंने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया।
आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव गांधी का बड़ा योगदान
सभा को संबोधित करते हुए हाजी जुनैद इकराम ने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी।
उन्होंने देश में कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी क्रांति की शुरुआत कर युवाओं को नई दिशा देने का काम किया।
साथ ही पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत बनाकर लोकतंत्र को गांवों तक पहुंचाया।
विचार गोष्ठी में नेताओं ने रखे अपने विचार
राजीव गांधी पुण्यतिथि पर आयोजित विचार गोष्ठी में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और वक्ताओं ने उनके जीवन, दूरदर्शी सोच और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यकर्ताओं ने उनके बताए शांति, सद्भावना और विकास के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
बड़ी संख्या में मौजूद रहे कांग्रेस कार्यकर्ता
कार्यक्रम में नज़ाकत ठेकेदार, अनवर मुमताज़, इफ्तेखार साहब, अफसर अंसारी, मोहम्मद आदिल, राजा भाई, बन्ने पहलवान, शमशेर खान, वाहिद सैफी, सुफियान, नदीम उर्फ गुड्डन, अब्दुल रऊफ, मोहम्मद साबिर, मेहबूब अली, शहजाद खान, मोहम्मद अनस, हाजी यूसुफ अंसारी, मोहम्मद अनवर, सलीम साहब, रफीक मसूदी, हाजी असमत, जावेद इकबाल और भारतीय परवेज इस्लाम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
