मुरादाबाद। थाना मझोला क्षेत्र के लाइनपार इलाके में प्रेमी संग फरार हुई विवाहिता का मामला सामने आया है।
पीड़ित पति आकाश कश्यप ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी डेढ़ साल की मासूम बेटी को छोड़कर कथित प्रेमी के साथ चली गई।
उसका दावा है कि पत्नी घर से 40 से 45 हजार रुपये की नगदी और जेवरात भी अपने साथ ले गई।
छह माह पहले हुई थी युवक से पहचान
प्रेमी संग फरार हुई विवाहिता..आकाश कश्यप के अनुसार, करीब छह माह पहले उसकी पत्नी अपनी मौसी के घर चांदपुर गई थी।
वहीं उसकी मौसेरी बहन ने उसकी मुलाकात देवेंद्र सैनी नामक युवक से कराई।
इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ गईं।
रिश्तेदारों पर भी सहयोग करने का आरोप
पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी की बड़ी बहन किरण, मौसेरी बहन शीतल
और नेहा ने भी उसे घर छोड़ने के लिए उकसाया।
उसका कहना है कि इसी वजह से परिवार में अक्सर विवाद होता था।
आधार कार्ड ठीक कराने की बात कहकर निकली थी घर से
आकाश कश्यप ने बताया कि घटना वाले दिन उसकी पत्नी डेढ़ साल की बेटी को नीचे किराए पर रहने वाली महिला के पास छोड़ गई।
उसने कहा था कि वह आधार कार्ड ठीक कराने जा रही है। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की।
बाद में पता चला कि वह घर छोड़कर चली गई है।
डीआईजी से की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
पीड़ित का कहना है कि स्थानीय स्तर पर शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इसके बाद उसने डीआईजी को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की।
उसने कहा कि वह अब पत्नी को अपने साथ नहीं रखना चाहता,
लेकिन घर से ले जाए गए नगदी और जेवरात वापस दिलाने की मांग कर रहा है।
