मुरादाबाद। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय (टीएमयू) में बुधवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
“मादक द्रव्यों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस” पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, शिक्षकों और एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया।
नशा मुक्त भारत अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
विशेषज्ञों ने युवाओं को किया जागरूक
समाज कल्याण विभाग, मद्यनिषेध विभाग और टीएमयू के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में उप क्षेत्रीय मद्यनिषेध अधिकारी एवं
कार्यक्रम समन्वयक मनोज कुमार ने कहा कि नशे के खिलाफ जनभागीदारी बेहद जरूरी है।
अपर जिलाधिकारी (नगर) अंकुर श्रीवास्तव ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है।
मैजिक शो के जरिए दिया नशे से दूर रहने का संदेश
जादूगर मिस्टर इंडिया अजय दिवाकर ने संदेशपरक मैजिक शो प्रस्तुत कर विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया।
जिला आबकारी अधिकारी रविन्द्र प्रताप सिंह ने नशा मुक्त भारत अभियान की जानकारी दी।
जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रज्ञा बाजपेयी ने विभिन्न विभागों के सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।
योग और सकारात्मक सोच अपनाने की अपील
ब्रह्मकुमारी संस्था की आशा और आर्ट ऑफ लिविंग की ऋतु नारंग ने युवाओं को योग, ध्यान और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।
उन्होंने कहा कि मानसिक रूप से मजबूत युवा नशे जैसी बुराइयों से दूर रह सकते हैं।
उत्कृष्ट योगदान देने वालों का हुआ सम्मान
कार्यक्रम में नशा मुक्ति अभियान में उल्लेखनीय योगदान के लिए नीतू सक्सेना, विनीता पांडेय और आयुषी त्यागी को सम्मानित किया गया।
अंत में सभी प्रतिभागियों ने नशा मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने
और नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
