मुरादाबाद। लखनऊ अग्निकांड में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग से मृत विद्यार्थियों को श्रद्धांजलि देने के लिए युवा शिवसेना विद्यार्थी सेना
और शिवसेना पदाधिकारियों ने लाइन पार चौकी बस्ती में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की।
लखनऊ अग्निकांड को लेकर शिवसैनिकों ने गहरा दुख व्यक्त किया और हादसे की निष्पक्ष जांच की मांग की।
दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि
श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत विद्यार्थियों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इसके बाद गायत्री मंत्र का पाठ किया गया और मोमबत्तियां जलाकर मृत विद्यार्थियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग
शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि लखनऊ अग्निकांड बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।
उन्होंने सरकार से हादसे की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने और लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
उन्होंने बताया कि मुरादाबाद महानगर सहित जिले की विभिन्न तहसीलों में भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
पीड़ित परिवारों को 50-50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग
वीरेंद्र अरोड़ा ने सरकार से मांग की कि हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक विद्यार्थी के परिवार को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए,
ताकि इस कठिन समय में उन्हें कुछ राहत मिल सके।
ये रहे मौजूद
श्रद्धांजलि सभा में कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय, शिबू पांडे, अरुण ठाकुर, आकाश सिंह, रोहित, उमेश ठाकुर, अंकित, कैलाश,
मनीष, तिलक राज शर्मा, पंकज पाल, राजपाल, तेजपाल सैनी, सुरेश सैनी सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक उपस्थित रहे।
