मुरादाबाद। अमित चौधरी स्वर्ण पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया है। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के थाना कुंदरकी क्षेत्र के ग्राम इमारतपुर फखरुद्दीन निवासी अमित चौधरी ने दोहा, कतर में आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 85.57 मीटर की शानदार थ्रो के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
अमित चौधरी स्वर्ण पदक की यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय बन गई है।
दो साल बाद दमदार वापसी
यह अमित चौधरी की दो साल के निलंबन के बाद पहली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता थी।
उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर दमदार वापसी की और भारत का नाम रोशन किया।
12 देशों के बीच भारत का स्वर्णिम प्रदर्शन
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 12 देशों ने भाग लिया। इनमें से केवल 8 देश फाइनल के लिए क्वालिफाई कर सके।
फाइनल में अमित चौधरी स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे। उन्होंने 85.57 मीटर की सर्वश्रेष्ठ थ्रो दर्ज की।
पाकिस्तान और चीन रहे दूसरे व तीसरे स्थान पर
फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के शाकिब खान ने 83.22 मीटर की थ्रो के साथ रजत पदक हासिल किया।
वहीं, चीन के लियू किज़ेन ने 80.69 मीटर की थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता।
मुरादाबाद में खुशी की लहर
अमित चौधरी स्वर्ण पदक जीतने की खबर से मुरादाबाद और आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
