मुरादाबाद। तेवर पट्टी उर्फ काज़ीपुरा में ईद मिलादुन्नबी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। तेवर पट्टी उर्फ काज़ीपुरा में ईद मिलादुन्नबी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया अवसर पर जुलूस-ए-मोहम्मदी शांतिपूर्ण वातावरण में निकाला गया।
बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने जुलूस में भाग लिया। लोगों ने हज़रत मोहम्मद साहब की सीरत पर चलने का संदेश दिया।
पूरे आयोजन में भाईचारे और अमन का माहौल रहा।
जामा मस्जिद और अन्य मस्जिदों के इमाम रहे मौजूद
कार्यक्रम में जामा मस्जिद के इमाम हाफिज साबिर साहब, छोटी मस्जिद के इमाम मौलाना ज़ीशान हुसैन तथा एक मीनार वाली मस्जिद के इमाम हाफिज शाहिद हुसैन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
आज़ाद समाज पार्टी के मुस्लिम मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हसमत अली ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
अकीदतमंदों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
इस अवसर पर मोहम्मद शहवाज़, अज़ीज़ खान, अब्दुल अहद, अब्दुल मुत्तलिब, मोहम्मद अकील, मोहम्मद बिलाल, अरवाज़ खान,
मोहम्मद नबी सहित अनेक स्थानीय लोग मौजूद रहे। बड़ी संख्या में अकीदतमंद जुलूस में शामिल हुए।
पूरे गांव में धार्मिक उत्साह देखने को मिला।
नियाज़, लंगर और शरबत की रही व्यवस्था
गांव में जगह-जगह लोगों ने नियाज़, लंगर और शरबत की व्यवस्था की। जुलूस का स्वागत किया गया।
आने वाले लोगों की सेवा की गई। लोगों ने एक-दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी।
धार्मिक आस्था और सामाजिक सौहार्द की बनी मिसाल
तेवर पट्टी उर्फ काज़ीपुरा में ईद मिलादुन्नबी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
लोगों ने देश में अमन, भाईचारा, तरक्की और खुशहाली की दुआ की।
पूरा आयोजन धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और आपसी प्रेम की मिसाल बना।
