मुरादाबाद। ग्राम पंडिया में ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास एवं भाईचारे के साथ संपन्न हुआ। ग्राम पंडिया में ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास एवं भाईचारे के साथ संपन्न होने के दौरान जुलूस-ए-मोहम्मदी शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया।
बड़ी संख्या में अकीदतमंदों और ग्रामीणों ने जुलूस में हिस्सा लिया। पूरे मार्ग पर नात-ए-पाक की सदाएं गूंजती रहीं। लोगों ने अमन, मोहब्बत और इंसानियत का संदेश दिया।
नूरी जामा मस्जिद के इमाम सहित कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में नूरी जामा मस्जिद के इमाम मोहम्मद अरकान, छोटी मस्जिद के इमाम इरशाद हुसैन, वर्तमान ग्राम प्रधान नाजमा बेगम,
पूर्व प्रधान संजय कुमार, अशरफ अली, मुशर्रफ अली एडवोकेट, ताहिर हुसैन, डीएचओ यूनुस मलिक, अरमान मलिक, इरशाद खान,
गबरू खान, चांद मास्टर, अली असगर, शमीम खान, हाजी मेहंदी हसन, हाजी निसार हुसैन, मुंसाद अली, बब्बू डीलर, अब्दुल नबी
और इलियास हुसैन सहित अनेक सम्मानित लोग मौजूद रहे।
नियाज़, लंगर और शरबत की रही विशेष व्यवस्था
जुलूस के दौरान गांव के लोगों ने अपने-अपने घरों के बाहर नियाज़, लंगर, शरबत और जलपान की व्यवस्था की।
जगह-जगह जुलूस का फूल बरसाकर स्वागत किया गया। अकीदतमंदों को तबर्रुक भी वितरित किया गया।
पूरा गांव धार्मिक माहौल में नजर आया।
अमन, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का दिया संदेश
ग्राम पंडिया में ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास एवं भाईचारे के साथ संपन्न होने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी।
देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ की गई। पूरा आयोजन अनुशासन और सामाजिक एकता की मिसाल बना।
