मुरादाबाद। जनपद मुरादाबाद के ग्राम नरोदा में ईद-उल-मिलादुन्नबी पर शांतिपूर्ण ढंग से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया।
ईद-उल-मिलादुन्नबी पर ग्राम नरोदा में शांतिपूर्ण ढंग से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी पूरे क्षेत्र में भाईचारे, अनुशासन और धार्मिक आस्था का प्रतीक बना।
बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साह के साथ जुलूस में भाग लिया।
नूरी मस्जिद के इमाम सहित कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में नूरी मस्जिद के इमाम कारी इसरार रज़ा कादरी विशेष रूप से मौजूद रहे। उनके साथ मोईन अली, मोहम्मद फाजिल,
महबूब सैफी, मोहम्मद शानू, शराकत हुसैन, नदीम सलमानी, संगठन के ब्लॉक मंत्री मुकीम मंसूरी,
अदनान सैफी, मुनीश सैफी और रजाबुल मंसूरी सहित कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
नियाज़ और लंगर का हुआ आयोजन
जुलूस के समापन के बाद नियाज़ और लंगर का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने इसमें शिरकत की।
सभी ने एक-दूसरे को ईद-उल-मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी। साथ ही देश में अमन, भाईचारे, तरक्की और खुशहाली की दुआ की।
धार्मिक आस्था और सामाजिक सौहार्द की बनी मिसाल
ईद-उल-मिलादुन्नबी पर ग्राम नरोदा में शांतिपूर्ण ढंग से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी धार्मिक श्रद्धा और सामाजिक सौहार्द का संदेश देता नजर आया। पूरा आयोजन शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और लोगों ने भाईचारे की मिसाल पेश की।
