उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल में विश्व पर्यावरण अभियान के अंतर्गत सोमवार को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर रेलवे अधिकारियों, स्टेशन स्टाफ और भारत स्काउट्स एवं गाइड्स टीम ने यात्रियों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
अभियान के दौरान यात्रियों को प्लास्टिक का कम उपयोग करने और रेलवे परिसर को साफ रखने का संदेश दिया गया।
रेलवे स्वच्छता जागरूकता अभियान में यात्रियों को किया जागरूक
विश्व पर्यावरण अभियान के तहत स्काउट्स एवं गाइड्स टीम ने स्टेशन परिसर में व्यापक अभियान चलाया।
टीम ने कार्यालयों, विश्रामालयों, वेटिंग रूम, सर्कुलेटिंग एरिया और प्लेटफॉर्म पर रुकने वाली ट्रेनों में यात्रियों को स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।
पर्यावरण संरक्षण के महत्व की जानकारी दी।
रेलवे स्वच्छता जागरूकता अभियान का उद्देश्य यात्रियों को स्वच्छ वातावरण के प्रति जिम्मेदार बनाना रहा।
प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर नए रिफ्रेशमेंट रूम का उद्घाटन
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर आर.के. फूड प्रोडक्ट्स के नए रिफ्रेशमेंट रूम का उद्घाटन भी किया गया।
मंडल वाणिज्य प्रबंधक (एफएस) विपिन शर्मा ने मंडल वाणिज्य प्रबंधक पी.एस. बघेल, सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक अंकित शर्मा
एच.एस. मीना के साथ फीता काटकर भोजनालय का शुभारंभ कियाकी अपील की।
अधिकारियों ने सुविधाओं और स्वच्छता का किया निरीक्षण
रिफ्रेशमेंट रूम उद्घाटन के बाद अधिकारियों ने भोजनालय का निरीक्षण किया।
उन्होंने वहां की स्वच्छता, बैठने की व्यवस्था और यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की सराहना की।
अधिकारियों ने संचालकों को निर्देश दिए कि यात्रियों को उचित मूल्य पर स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाए।
