मुरादाबाद में युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। सेवायोजन विभाग ने रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से विभिन्न देशों में भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।
जापान, जर्मनी, इजराइल और सऊदी अरब में नौकरी
सहायक निदेशक सेवायोजन रत्नेश चंद्र ने बताया कि विभाग युवाओं को विदेशों में रोजगार दिलाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।
जापान, जर्मनी, इजराइल और सऊदी अरब जैसे देशों में कुशल श्रमिकों की भर्ती की जा रही है।
सऊदी अरब में 81 पदों पर आवेदन
सऊदी अरब में फैब्रिकेशन सुपरवाइजर, वेल्डर टीआईजी, पाइप फैब्रिकेटर, मैकेनिकल फिटर और अन्य पदों पर कुल 81 रिक्तियां जारी की गई हैं।
इन पदों के लिए 24 से 48 वर्ष आयु सीमा तय की गई है और आईटीआई व डिप्लोमा योग्यता आवश्यक है।
अन्य देशों में भी भर्ती प्रक्रिया जारी
जापान, जर्मनी और इजराइल में नर्सिंग, केयरगिवर, पेशेंट केयर और केयरटेकर जैसे पदों पर भर्ती की जा रही है।
इन पदों के लिए 20 से 45 वर्ष के योग्य अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
विदेशों में आकर्षक वेतन पैकेज
विदेशी नौकरियों में वेतन इस प्रकार निर्धारित किया गया है:
- सऊदी अरब: ₹29,773 से ₹99,188 प्रतिमाह
- इजराइल: ₹1,31,818 प्रतिमाह
- जापान: ₹1,16,976 प्रतिमाह
- जर्मनी: ₹2,29,925 प्रतिमाह
जर्मन भाषा प्रशिक्षण और आवेदन प्रक्रिया
पोर्टल पर जर्मन भाषा का निःशुल्क प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जा रहा है।अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे रोजगार संगम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर आवेदन करें।
संपर्क जानकारी
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, मुरादाबाद या मोबाइल नंबर 8005383887 पर संपर्क कर सकते हैं।
