मुरादाबाद। UPTET परीक्षा 2026 दूसरे दिन भी जनपद के 26 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। UPTET परीक्षा 2026 की दोनों पालियों में हजारों अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए।
जाम से बचने के लिए स्कूलों की छुट्टी पहले कराई गई
UPTET परीक्षा 2026 के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रखने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर शहर के प्रमुख निजी और पब्लिक स्कूलों की छुट्टी सुबह 11:30 बजे कर दी गई। इस निर्णय से परीक्षा समाप्ति के समय शहर में कहीं भी जाम की स्थिति नहीं बनी।
26 परीक्षा केंद्रों पर रही कड़ी सुरक्षा
परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगातार निगरानी करते रहे। जिला प्रशासन ने सुरक्षा और निष्पक्ष परीक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए थे। पूरे दिन परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
अंतिम दिन की तैयारियां भी पूरी
प्रशासन ने बताया कि UPTET परीक्षा 2026 के अंतिम दिन के लिए भी सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उद्देश्य है कि परीक्षा निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हो। अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए।
