समाचार सूत्र न्यूज़। तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत जनपद के 100 गांवों और 1100 विद्यालयों को तंबाकू मुक्त बनाया जाएगा।
इस अभियान को सफल बनाने के लिए अपर जिलाधिकारी नगर श्री अंकुर श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
साथ ही तंबाकू नियंत्रण कानूनों का प्रभावी पालन कराने के निर्देश दिए गए।
100 गांवों और 1100 विद्यालयों को तंबाकू मुक्त बनाने का लक्ष्य
बैठक में जनपद को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की गई।
पंचायती राज विभाग को 100 गांवों को तंबाकू मुक्त बनाने की जिम्मेदारी दी गई।
वहीं, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक को 1100 विद्यालयों को तंबाकू मुक्त बनाने का लक्ष्य सौंपा गया।
अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करें।
लोगों और विद्यार्थियों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक भी किया जाए।
कोटपा अधिनियम और PECA-2019 का पालन कराने के निर्देश
बैठक में पुलिस विभाग को कोटपा अधिनियम-2003 और इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम (PECA)-2019 का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती रचना मिश्रा को जनपद के सभी थानों में एक-एक पुलिस अधिकारी नामित करने के निर्देश भी दिए गए।
इसका उद्देश्य तंबाकू नियंत्रण से जुड़े नियमों का बेहतर तरीके से पालन कराना है।
नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
अपर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों
और चिकित्सा अधीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में तंबाकू नियंत्रण कानूनों का पालन सुनिश्चित कराने को कहा।
नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अधिक से अधिक चालान की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों को अभियान की नियमित निगरानी करने के लिए भी कहा गया।
अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ
बैठक के समापन पर अपर जिलाधिकारी नगर श्री अंकुर श्रीवास्तव ने उपस्थित अधिकारियों
और कर्मचारियों को तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई।
उन्होंने सभी विभागों से आपसी समन्वय के साथ काम करने का आह्वान किया।
साथ ही तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 को सफल बनाने के लिए निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया।
