मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में छात्रा को तेजाब की धमकी देने और छेड़छाड़ के आरोप में एक युवक को परिजनों और स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
आरोपी युवक का खंभे से बांधने का वीडियो सोशल Media पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
काफी समय से छात्रा का पीछा कर रहा था आरोपी
जानकारी के अनुसार आरोपी युवक काफी समय से छात्रा का पीछा कर रहा था।
परिजनों का आरोप है कि युवक लगातार छात्रा को परेशान करता था और उसे डराने-धमकाने का प्रयास करता था।
परिवार का कहना है कि आरोपी ने छात्रा पर तेजाब डालने की धमकी भी दी थी।
इससे परिवार में दहशत का माहौल बना हुआ था।
नाराज लोगों ने युवक को पकड़कर खंभे से बांधा
स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी पहले भी छेड़छाड़ के एक मामले में शामिल रह चुका है।
युवक की हरकतों से परेशान परिजनों और ग्रामीणों ने उसे मौके पर पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने आरोपी को खंभे से बांध दिया।
इसी दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
डायल-112 पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में
घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
पूछताछ में आरोपी की पहचान अफ्फान के रूप में हुई है।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
