मुरादाबाद सड़क हादसा शनिवार रात सामने आया। मुरादाबाद के लोधीपुर रोड स्थित आईएफटीएम यूनिवर्सिटी के सामने करीब 8 बजकर 20 मिनट पर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने एक कार को पीछे से टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और रेलिंग तोड़ते हुए सड़क की दूसरी तरफ पहुंच गई।
एयरबैग खुलने से बची यात्रियों की जान
स्थानीय लोगों के मुताबिक कार में करीब चार लोग सवार थे। हादसे के दौरान कार के एयरबैग खुल गए।
जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। मुरादाबाद सड़क हादसा काफी भयावह बताया जा रहा है, लेकिन समय रहते एयरबैग खुलने से सभी लोगों की जान बच गई।
हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी
सड़क हादसा होते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया।
घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
रोडवेज चालक मौके से फरार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद रोडवेज बस चालक मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। मुरादाबाद सड़क हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
वहीं बस चालक की तलाश भी शुरू कर दी गई है।
