मुरादाबाद। मुरादाबाद राज्य महिला आयोग जनसुनवाई के तहत उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती संगीता जैन ने सर्किट हाउस सभागार में महिला उत्पीड़न और महिला हितों से जुड़े मामलों की सुनवाई की।
मुरादाबाद राज्य महिला आयोग जनसुनवाई के दौरान उन्होंने शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।
11 शिकायतें आईं, 5 का मौके पर निस्तारण
जनसुनवाई में कुल 11 शिकायतें प्रस्तुत की गईं। इनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
शेष मामलों को जांच और नियमानुसार कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया।
महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता
संगीता जैन ने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग महिलाओं के उत्पीड़न की रोकथाम और पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक महिला को सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
महिलाओं से निर्भीक होकर शिकायत करने की अपील
उन्होंने महिलाओं से कहा कि वे आत्मनिर्भर और सशक्त बनें। यदि किसी प्रकार का अन्याय या उत्पीड़न होता है तो उसे छिपाने के बजाय निर्भीक होकर शिकायत दर्ज कराएं।
राज्य महिला आयोग प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
ये अधिकारी रहे उपस्थित
जनसुनवाई में नगर मजिस्ट्रेट युवराज श्रीवास्तव, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी,
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, क्षेत्राधिकारी सिविल लाइंस, महिला थाना प्रभारी, मझोला थाना प्रभारी, अधीक्षक कारागार,
शिक्षा विभाग के अधिकारी, वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रबंधक गुंजन तिवारी, मनोसामाजिक काउंसलर तनिषा दिवाकर,
हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन की जिला मिशन कोऑर्डिनेटर रेनू आर्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
