मुरादाबाद। जिले में लंबित छात्रवृत्ति आवेदन को लेकर जिलाधिकारी अनुज सिंह सख्त नजर आए। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने कॉलेजों को सभी लंबित छात्रवृत्ति आवेदन तुरंत अग्रसारित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि कई कॉलेजों में छात्रवृत्ति आवेदन रहने से जिले की रैंकिंग प्रभावित हो रही है। इसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने नाराजगी भी जताई।
लंबित छात्रवृत्ति आवेदन पर जताई नाराजगी
डीएम अनुज सिंह ने कहा कि अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग के जिन छात्र-छात्राओं के छात्रवृत्ति आवेदन समय पर अग्रसारित नहीं किए गए, उनसे बात कर कारण जाना जाए।
उन्होंने कहा कि बार-बार रिमाइंडर भेजने के बावजूद आवेदन लंबित रखना लापरवाही है।
छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कॉलेजों की मान्यता रद्द करने की चेतावनी
जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि जिन छात्रों के छात्रवृत्ति आवेदन अग्रसारित नहीं हुए हैं, उनसे बातचीत कर बयान दर्ज किए जाएं।
उन्होंने कहा कि जिन कॉलेजों में बड़ी संख्या में छात्रवृत्ति आवेदन पाए जाएंगे, उनकी मान्यता रद्द करने के लिए भी कार्रवाई की जाएगी।
इन कॉलेजों को दिए गए निर्देश
बैठक में कई कॉलेजों को लंबित छात्रवृत्ति आवेदन तुरंत निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। इनमें प्रमुख रूप से —
सुखदेई स्मारक महाविद्यालय, ठाकुरद्वारा,
महावीर कॉलेज, वीजना
आईएफटीएम
केजीके कॉलेज
टीएमयू
अभय शिक्षा निकेतन कन्या कॉलेज
हैबिट मुस्लिम कॉलेज
जेएम पब्लिक कॉलेज
बंशी सिंह मेमोरियल कॉलेज
मुरादाबाद मुस्लिम डिग्री कॉलेज
हरि मंगल विद्यालय
सभी संस्थानों से कहा गया कि छात्रवृत्ति आवेदनों की पेंडेंसी तुरंत खत्म कर शत-प्रतिशत कार्य पूरा करें
बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक तथा विभिन्न कॉलेजों के प्रबंधक और प्रतिनिधि मौजूद रहे।
