मुरादाबाद। मुरादाबाद मेगा स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ आदर्श कॉलोनी (भातू कॉलोनी) में जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया ने किया।
मुरादाबाद मेगा स्वास्थ्य शिविर 21 जून से 28 जून तक आयोजित किया जा रहा है।
शिविर का उद्देश्य आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है।
पहले दिन 176 मरीजों का हुआ उपचार
स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित शिविर के पहले दिन कुल 176 मरीजों का ओपीडी पंजीकरण कर उनका उपचार किया गया।
इसके साथ ही 20 आयुष्मान भारत कार्ड भी बनाए गए। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने मुरादाबाद मेगा स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया।
टीबी, एक्स-रे और रक्त जांच सहित कई स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध
शिविर में 25 टीबी जांच, 47 एक्स-रे, 2 एचपीवी जांच, 7 संक्रामक रोग स्क्रीनिंग, 11 त्वचा रोग स्क्रीनिंग,
6 नेत्र रोग जांच, 8 फिजियोथेरेपी परामर्श तथा 52 रक्त जांच की गईं।
विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श और उपचार भी उपलब्ध कराया।
आयुष्मान भारत कार्ड बनाने पर दिया जोर
जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयुष्मान भारत योजना के तहत अधिक से अधिक पात्र लोगों के कार्ड बनाए जाएं।
उन्होंने कहा कि आदर्श कॉलोनी के सभी पात्र नागरिकों तक सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाया जाए।
ये अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विकास सिंह, डॉ. एन.के. कुरैचया,
डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव, डॉ. संजीव बेलबाल, अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर प्रमोद कुमार, वार्ड पार्षद साधना
तथा श्री साईं हॉस्पिटल के डॉ. अनुज सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
