रामपुर दौराहा में मास्टर टाइल्स शोरूम में ध्वजारोहण कार्यक्रम पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में आयोजित किया गया। मास्टर टाइल्स शोरूम में ध्वजारोहण के दौरान शोरूम के संचालक एवं ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ के प्रदेश अध्यक्ष हाजी ताहिर हुसैन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
समारोह में बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक और शोरूम का स्टाफ मौजूद रहा।
हाजी ताहिर हुसैन ने फहराया तिरंगा
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हाजी ताहिर हुसैन ने शांति और अनुशासन के साथ तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद सभी ने राष्ट्रगान गाया।
इसके साथ ही देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए सामूहिक संकल्प लिया।
एकता और भाईचारे का दिया संदेश
हाजी ताहिर हुसैन ने कहा कि हमें स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए।
उन्होंने सभी से प्रेम, भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
उन्होंने कहा कि देश की मजबूती हमारी एकता में ही निहित है।
सभी नागरिक मिलकर देशहित में कार्य करेंगे तो भारत निरंतर प्रगति करेगा।
मिठाई वितरण के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन
कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों को मिठाई वितरित की गई। पूरे आयोजन के दौरान देशभक्ति के नारे लगाए गए।
राष्ट्रप्रेम का उत्साह पूरे परिसर में देखने को मिला।
कार्यक्रम में रहे मौजूद
समारोह में ज़ाकिर, तस्लीम, मौहम्मद फुरकान काज़मी, मौहम्मद आकिब, मौहम्मद कैफ़,
मौहम्मद आसिफ सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
