मंडलायुक्त संगीता सिंह ने कमिश्नरी परिसर का निरीक्षण किया। शनिवार को उन्होंने कार्यालय के विभिन्न पटलों का जायजा लिया।
इस दौरान संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।
उन्होंने प्रत्येक पटल पर किए जा रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की।
पत्रावलियों के सुव्यवस्थित रखरखाव पर जोर
मंडलायुक्त संगीता सिंह ने कमिश्नरी परिसर का निरीक्षण किया और पत्रावलियों के रखरखाव की स्थिति भी देखी।
उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अभिलेख और पत्रावलियां व्यवस्थित रखी जाएं।
इससे जरूरत पड़ने पर रिकॉर्ड आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।
उन्होंने कार्यालय में पारदर्शिता और समयबद्ध कार्य प्रणाली पर विशेष जोर दिया।
हर पटल पर नेम प्लेट लगाने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने कहा कि प्रत्येक पटल पर संबंधित अधिकारी और कर्मचारी की नेम प्लेट अनिवार्य रूप से लगाई जाए।
इससे कार्यालय आने वाले लोगों को सही जानकारी आसानी से मिल सकेगी और कार्य में सुविधा होगी।
स्वच्छता और बेहतर कार्य वातावरण बनाए रखने के निर्देश
मंडलायुक्त ने कमिश्नरी परिसर और सभी पटलों पर साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालय में अनुशासन, स्वच्छता और समयबद्धता का पालन किया जाए।
साथ ही सभी शासकीय कार्यों का प्रभावी और त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
ये अधिकारी रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त प्रथम शशि भूषण, अपर आयुक्त द्वितीय नवीन कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी संजय कुमार शर्मा सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
