मुरादाबाद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मझोला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
मझोला पुलिस कार्रवाई करते हुए जानलेवा हमला मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने लोहे की सरिया और धारदार हथियार से हमला कर एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को पकड़ लिया।
पिता पर धारदार हथियार और सरिया से किया हमला
पुलिस के मुताबिक थाना मझोला क्षेत्र निवासी वादी ने 10 मई 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपियों ने उसके पिता पर लोहे की सरिया और धारदार हथियार से हमला किया।
हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद थाना मझोला में मुकदमा अपराध संख्या 462/2026 दर्ज किया गया।
पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
मझोला पुलिस कार्रवाई में चारों आरोपी पकड़े गए
विवेचना के दौरान मुरादाबाद पुलिस ने रविवार को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में अजीत गोस्वामी पुत्र राजेन्द्र प्रसाद, मनोज कुमार शर्मा पुत्र हर प्रसाद शर्मा निवासी मोहल्ला सूर्य नगर थाना मझोला, तथा सोमप्रकाश सैनी पुत्र रामप्रसाद और भूपेन्द्र सिंह सैनी पुत्र रामप्रसाद निवासी मोहल्ला चाऊ की बस्ती थाना मझोला शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया है।
अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी
मझोला पुलिस कार्रवाई के तहत अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के निर्देशन में पुलिस टीम अपराधियों पर सख्त कार्रवाई कर रही है।
अधिकारियों ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
