मुरादाबाद। भैंस चोरी के मामले में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार कर कटघर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।
रविवार को हुई पुलिस मुठभेड़ में आरोपी रफी घायल हो गया और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
भैंस चोरी के मामले में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार होने के बाद पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, नकदी
और चोरी में प्रयुक्त सामान बरामद किया। उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।
डेयरी से दो भैंस चोरी के बाद शुरू हुई थी तलाश
पुलिस के अनुसार 16 और 17 जून की रात ग्राम गोट स्थित एक डेयरी से दो भैंस चोरी कर ली गई थीं।
मामले में कटघर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान दो आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया।
चेकिंग के दौरान पुलिस पर की फायरिंग
सूचना मिलने पर पुलिस ने लाल द्वार मंदिर के पास कच्चे चकरोड पर घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की।
इसी दौरान मोटरसाइकिल से आए दोनों आरोपियों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने की कोशिश की।
जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ आरोपी
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी रफी के पैर में गोली लगी। उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
उसका साथी यशवीर यादव मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
पूछताछ में कबूली भैंस चोरी
गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर ग्राम गोट की डेयरी से दो भैंस चोरी की थीं।
चोरी की गई भैंसों को 1.44 लाख रुपये में बेच दिया गया था। बाद में रकम आपस में बांट ली गई।
अवैध तमंचा, नकदी और अन्य सामान बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 14,550 रुपये नकद, एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, दो रस्सियां और दो छिंके बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ रामपुर और मुरादाबाद के कई थानों में चोरी, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
