मुरादाबाद, 1 मई।
अवैध होटलों में अनैतिक गतिविधियां को लेकर मुरादाबाद में बड़ा मामला सामने आया है।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने इन अवैध होटलों में अनैतिक गतिविधियां पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
और चेतावनी दी है कि कार्रवाई न होने पर आंदोलन किया जाएगा।
ज्ञापन सौंपकर उठाए गंभीर सवाल
पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने एसपी सिटी को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन रवि चौधरी के नेतृत्व में दिया गया।
इसमें पुलिस और होटल संचालकों की कथित सांठगांठ पर सवाल उठाए गए।
100 से ज्यादा अवैध होटल होने का आरोप
ज्ञापन में कहा गया कि बुध बाजार क्षेत्र में करीब 100 और मझोला क्षेत्र में लगभग 50 होटल चल रहे हैं।
ये सभी अवैध बताए गए हैं। इन होटलों के पास जरूरी लाइसेंस और अग्निशमन विभाग की एनओसी नहीं है।
देह व्यापार और नाबालिग शोषण की आशंका
पार्टी ने आरोप लगाया कि इन अवैध होटलों में अनैतिक गतिविधियां बड़े स्तर पर चल रही हैं। यहां देह व्यापार होने की बात कही गई है।
साथ ही नाबालिग लड़कियों के शोषण की आशंका भी जताई गई है।
बिना आईडी के ठहराए जा रहे लोग
ज्ञापन में कहा गया कि होटलों में बिना पहचान पत्र के युवक-युवतियों को ठहराया जा रहा है। इससे सामाजिक माहौल खराब हो रहा है।
पुलिस पर सांठगांठ का आरोप
पार्टी ने आरोप लगाया कि कुछ पुलिसकर्मी होटल संचालकों के साथ मिले हुए हैं। छापेमारी से पहले ही सूचना लीक हो जाती है।
इससे कार्रवाई केवल औपचारिक बनकर रह जाती है।
सीसीटीवी और रजिस्टर जांच की मांग
पार्टी ने मांग की कि संदिग्ध होटलों की सूची बनाई जाए। सीसीटीवी फुटेज और रजिस्टर की जांच हो।
इसके लिए विशेष टीम बनाई जाए।
गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग
ज्ञापन में कहा गया कि दोषियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया जाए। अवैध होटलों में अनैतिक गतिविधियां रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।
एक सप्ताह का अल्टीमेटम
पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुई, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
