मुरादाबाद। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नव-नियुक्त प्रदेश सचिव वकी रशीद के सोमवार को लखनऊ से मुरादाबाद पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भव्य स्वागत किया।
शहर में जगह-जगह फूल-मालाओं और पुष्प वर्षा के साथ उनका इस्तकबाल किया गया।
वकी रशीद का स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।
समर्थकों ने पार्टी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।
AIMIM कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त जोश
AIMIM नेतृत्व द्वारा वकी रशीद को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दिए जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई।
समर्थकों ने इसे मुरादाबाद के लिए गर्व की बात बताया।कार्यकर्ताओं का कहना है कि वकी रशीद लंबे समय से संगठन और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं।
अब उनकी जिम्मेदारी से पार्टी को प्रदेश स्तर पर मजबूती मिलेगी।
प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने जताया भरोसा
AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली द्वारा वकी रशीद एडवोकेट को प्रदेश सचिव नियुक्त किए जाने के बाद से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
पार्टी नेताओं ने कहा कि संगठन को मजबूत करने और युवाओं को जोड़ने में उनकी अहम भूमिका रहेगी।
वकी रशीद का स्वागत करने के लिए जिलेभर से कार्यकर्ता पहुंचे।
ओवैसी साहब के मिशन को गांव-गांव तक पहुंचाएंगे
लखनऊ से पदभार ग्रहण कर लौटे वकी रशीद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी नेतृत्व का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि वह पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी मेहनत और ईमानदारी से निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी के मिशन और पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव और शहर-शहर तक पहुंचाया जाएगा।
संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाया जाएगा।
युवाओं को जोड़ने के लिए चलेगा अभियान
वकी रशीद ने कहा कि AIMIM सामाजिक न्याय, शिक्षा, रोजगार और आम लोगों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है।
आगे भी पार्टी जनता की आवाज बनकर काम करेगी।उन्होंने बताया कि युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान कई युवाओं ने AIMIM की सदस्यता लेने की इच्छा भी जताई।
स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता
कार्यक्रम में सोहेल एजाज़, समीर मंसूरी, अबु अंसारी, रहीम खान, सय्यद मोहसिन, हरीश सैफी, अफज़ल खान, अरहान अंसारी, सलमान अंसारी, शाबाज़ अंसारी, नावेद अंसारी और सुहेल खान समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकालकर खुशी मनाई। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि जिलेभर में जल्द जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।
