समाचार सूत्र न्यूज़। जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जनगणना-2027 के सफल क्रियान्वयन, ऑनलाइन स्व-गणना और आमजन की सहभागिता को लेकर चर्चा हुई।
डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनगणना-2027 के प्रति ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों को जागरूक किया जाए।
स्व-गणना के लिए 16 से 30 नवंबर तक मिलेगा मौका
जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना-2027 के तहत नागरिकों को स्व-गणना की सुविधा दी जाएगी।
इसके माध्यम से लोग घर बैठे अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे।
इसके लिए निर्धारित पोर्टल https://se.census.gov.in पर जाना होगा।
स्व-गणना की प्रक्रिया 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक चलेगी।
1 दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक
ऑनलाइन स्व-गणना की अवधि समाप्त होने के बाद 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक मकान सूचीकरण एवं जनसंख्या गणना का कार्य किया जाएगा।
इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर नागरिकों से आवश्यक जानकारी प्राप्त करेंगे।
जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि वे प्रगणकों को सही और पूरी जानकारी उपलब्ध कराएं।
अधिकारियों को जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश
बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व ममता मालवीय, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शक्ति दुबे सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनगणना-2027 से जुड़ी जानकारी का ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।
लोगों को ऑनलाइन स्व-गणना की प्रक्रिया भी समझाई जाए।
उन्होंने कहा कि जनगणना में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता महत्वपूर्ण है।
सही जानकारी उपलब्ध कराने से जनगणना का कार्य व्यवस्थित रूप से पूरा किया जा सकेगा।
