निबंधन विभाग की समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त श्रीमती संगीता सिंह ने अधिकारियों को विभागीय कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता और प्रभावी कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश दिए।
निबंधन विभाग की समीक्षा के दौरान लंबित प्रकरणों के निस्तारण, अभिलेखों के अद्यतन और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।
स्टाम्प राजस्व बढ़ाने पर दिया जोर
मंडलायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित स्टाम्प एवं निबंधन विभाग की मंडलीय समीक्षा बैठक में मंडल के सभी जनपदों के उप महानिरीक्षक निबंधन और उप निबंधकों ने भाग लिया।
उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुसार विभागीय कार्य पूरी पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से किए जाएं।
बीते वर्ष की तुलना में इस वर्ष स्टाम्प एवं निबंधन राजस्व बढ़ाने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं।
तीन वर्ष पुराने स्टाम्पवादों का होगा प्राथमिकता से निस्तारण
बैठक में निर्देश दिए गए कि तीन वर्ष से अधिक पुराने स्टाम्पवादों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। मूल्यांकन सूची में मौजूद विसंगतियों को दूर कर उसे नियमित रूप से अद्यतन रखा जाए।
आमजन की सुविधाओं पर विशेष फोकस
मंडलायुक्त ने कहा कि कार्यालयों में आने वाले नागरिकों के लिए बैठने की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल,
साफ-सफाई और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं हर हाल में उपलब्ध रहें।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रतिदिन प्रस्तुत होने वाले विलेखों का उसी दिन नियमानुसार निबंधन किया जाए।
किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी न हो।
लंबित मामलों की नियमित समीक्षा के निर्देश
मंडलायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि लंबित वादों और अन्य प्रकरणों की नियमित समीक्षा की जाए।
सभी मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
साथ ही कार्यालयों में टोकन डिस्प्ले व्यवस्था सुचारु रखी जाए ताकि नागरिकों को बेहतर और सहज सेवाएं मिल सकें।
बैठक में उप महानिरीक्षक निबंधन, सहायक महानिरीक्षक निबंधन तथा मंडल के विभिन्न जनपदों के उप निबंधक उपस्थित रहे।
