मुरादाबाद। जिला पोषण समिति की बैठक में जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया ने पोषण ट्रैकर, मोबाइल वेरिफिकेशन, आभा आईडी, वीएचएसएनडी रिपोर्ट और पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) की प्रगति की समीक्षा की।
जिला पोषण समिति की बैठक में उन्होंने सभी विभागों को तय लक्ष्य समय पर पूरा करने और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
आभा आईडी और होम विजिट पर विशेष जोर
जिलाधिकारी ने आभा आईडी का नया लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने भगतपुर टांडा क्षेत्र में होम विजिट की स्थिति सुधारने पर जोर दिया।
साथ ही सीडीपीओ और सुपरवाइजरों को अपने दायित्व गंभीरता से निभाने के निर्देश दिए।
एनआरसी में पात्र बच्चों की संख्या बढ़ाने के निर्देश
बैठक में एनआरसी में बच्चों की कम भर्ती पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पात्र बच्चों को समय पर पोषण पुनर्वास केंद्र तक पहुंचाया जाए।
साथ ही आईसीडीएस विभाग की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
जिलाधिकारी ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों के संचालन में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी।
सभी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को नियमित रूप से केंद्र पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने पात्र लाभार्थियों तक सभी योजनाओं और पोषण सेवाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया।
केंद्रों की स्वच्छता और सुंदरता बनाए रखने के भी निर्देश दिए।
लापरवाही पर होगी कार्रवाई
डीएम ने स्पष्ट कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वाली आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने सीडीपीओ और सुपरवाइजरों को नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री मृणाली अविनाश जोशी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,
जिला कार्यक्रम अधिकारी, सीडीपीओ, सुपरवाइजर और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
