मुरादाबाद।राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर मुरादाबाद में अभियान की शुरुआत की गई।
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया ने शहर स्थित केसीएमओ विद्यालय में 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
बच्चों को दिया स्वास्थ्य और स्वच्छता का संदेश
जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया ने कहा कि पेट में कृमि संक्रमण से बचाव के लिए वर्ष में दो बार एल्बेंडाजोल की गोली का सेवन कराया जाता है।
उन्होंने बच्चों से नियमित रूप से साबुन से हाथ धोने, स्वच्छ भोजन करने और साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की।
उन्होंने स्वयं भी बच्चों के साथ एल्बेंडाजोल की गोली खाकर उन्हें दवा लेने के लिए प्रेरित किया।
कृमि संक्रमण से हो सकती हैं कई स्वास्थ्य समस्याएं
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि पेट के कीड़े बच्चों के स्वास्थ्य और विकास पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं।
उन्होंने कृमि संक्रमण और न्यूरोसिस्टिसरकोसिस के बारे में जानकारी दी
तथा बच्चों को स्वच्छता संबंधी अच्छी आदतें अपनाने की सलाह दी।
अधिकारियों और शिक्षकों की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक शैलेन्द्र कुमार, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
इसके अलावा उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.के. शर्मा, नोडल अधिकारी एनडीडी डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव,
जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस शैलेन्द्र कुमार राय, डीपीएमएम रघुवीर सिंह, डीसीपीएमएम चन्द्रशेखर,
डीईओआईसी मैनेजर सगीर अहमद सहित स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
