मुरादाबाद में मजालिस-ए-अज़ा व शब्बेदारी का आयोजन आज़ाद नगर स्थित इमाम बारगाह मोहम्मदिया हॉल में किया गया।
इमाम-ए-महदी यूथ मिशन (रजि.) की ओर से शनिवार, 24 सफ़र उल मुज़फ़्फ़र 1448 हिजरी, मुताबिक 8 अगस्त 2026 को 12वें दौर की मजालिस-ए-अज़ा व शब्बेदारी आयोजित हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अज़ादारों ने शिरकत की।
मरसिया पेश कर हुआ कार्यक्रम का आग़ाज़
कार्यक्रम का आग़ाज़ जनाब खावर रज़ा साहब व हमनवा, सिरसी ने मरसिया पेश कर किया। इसके बाद मौलाना अली हैदर नूरी ने मजलिस को ख़िताब किया।
उन्होंने करबला और शहादत-ए-इमाम हुसैन (अ.स.) पर रोशनी डाली। उन्होंने अहले-बैत (अ.स.) की सीरत और पैग़ाम भी बयान किया।
अंजुमनों ने पेश की नौहाख़्वानी और सीना ज़नी
कार्यक्रम की निज़ामत जनाब शरफ़ सिरसवी ने की। इसके बाद मुक़ामी और बेहरूनी अंजुमनों ने नौहाख़्वानी व सीना ज़नी पेश की।
मशहूर नौहाख़्वान जनाब खुर्रम वसीम ज़ैदी, मुज़फ़्फ़रनगर तथा जनाब अरशी अब्दी, नौगावां सादात ने भी पुरसोज़ नौहाख़्वानी पेश की।
नौहाख़्वानी और सीना ज़नी पेश करने वाली अंजुमनों में अंजुमन अली इब्न अबी तालिब, मुरादाबाद, अंजुमन नजफ़-ए-हैदरी, जोगीपुर,
अंजुमन पंजतनी, सिरसी सादात, अंजुमन ग़ुंचा-ए-पंजतनी, शेरकोट तथा अंजुमन ग़ुलामाने हुसैनी (रजि.), रामपुर शामिल रहीं।
इमाम हुसैन और शहीदाने करबला को किया याद
मजालिस-ए-अज़ा व शब्बेदारी के दौरान इमाम हुसैन (अ.स.) और शहीदाने करबला की याद में माहौल ग़मगीन रहा। अज़ादारों ने पुरसोज़ नौहों पर सीना ज़नी कर अपनी अकीदत पेश की।
बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में मोहम्मदिया हॉल के सेक्रेटरी हाजी डॉ. क़याम रज़ा, इमाम-ए-महदी यूथ मिशन के सदर हसन ज़ैदी एडवोकेट,
सेक्रेटरी वसी अब्बास नक़वी, अब्बास हैदर, हसन अब्बास, सलमान बाक़री, क़मर अब्बास, नाज़िश, दानिश, ज़ैन, ज़मीर बाक़री,
मासूम रज़ा, हसन अब्दी, मोहम्मद अली, कलाम हसनैन, शजर, शावाब अस्करी, आबिद, हुसैन और सलीम आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम का आयोजन इमाम-ए-महदी यूथ मिशन (रजि.), आज़ाद नगर, मुरादाबाद की ओर से किया गया।
