मुरादाबाद में सपा जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ हाउस अरेस्ट का मामला सामने आया है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जा रहे समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारियों को मैनाठेर पुलिस ने शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे उनके आवास पर ही हाउस अरेस्ट कर दिया।
सपा जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ हाउस अरेस्ट की इस कार्रवाई के बाद स्थानीय सपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिली।
इन नेताओं को किया गया हाउस अरेस्ट
पुलिस द्वारा जिन नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया, उनमें जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ शाकिर सलमानी, मोहम्मद फहीम,
अनीश, नगर अध्यक्ष महमूदपुर माफी, शोएब चौधरी, जावेद मंसूरी, मोहम्मद जैद और नदीम अली खान शामिल हैं।
पुलिस ने सभी को दिल्ली रवाना होने से पहले ही रोक दिया।
जंतर-मंतर पर चल रहे धरने को लेकर बढ़ी सियासत
दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले कई दिनों से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाने और नीट पेपर लीक मामले के विरोध में धरना-प्रदर्शन चल रहा है।
प्रदर्शन के दौरान मार्च निकालने की कोशिश पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने का भी आरोप लगाया गया।
इस घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया था।
अखिलेश यादव की हिरासत के बाद बढ़ा रोष
अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने की खबर के बाद समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में रोष बढ़ गया।
इसी क्रम में दिल्ली प्रदर्शन में शामिल होने की तैयारी कर रहे नेताओं को मुरादाबाद पुलिस ने एहतियातन हाउस अरेस्ट कर दिया।
