भाजपा के वरिष्ठ नेता और नव नियुक्त कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी के कैबिनेट मंत्री बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखने को मिला।
मुरादाबाद के पाकबड़ा क्षेत्र से नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन पुत्र रिंकू गोस्वामी लखनऊ स्थित आवास पहुंचे और भूपेंद्र चौधरी को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया।
इस दौरान उन्होंने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं भी दीं।
संगठन को मजबूत करने वाले नेता हैं भूपेंद्र चौधरी
रिंकू गोस्वामी ने कहा कि भूपेंद्र चौधरी भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ, जुझारू और संगठन को मजबूत करने वाले नेताओं में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र चौधरी के कैबिनेट मंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।
भाजपा की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाया
उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए भूपेंद्र चौधरी ने भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का ऐतिहासिक कार्य किया।
बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाया गया। उनकी मेहनत और नेतृत्व के कारण भाजपा लगातार नई ऊंचाइयों तक पहुंच रही है।
सादगी और ईमानदारी के लिए पूरे प्रदेश में पहचान
रिंकू गोस्वामी ने कहा कि भूपेंद्र चौधरी अपनी सादगी, ईमानदारी और मेहनत के लिए पूरे प्रदेश में अलग पहचान रखते हैं। कार्यकर्ताओं के प्रति उनका समर्पण भाव उन्हें लोकप्रिय नेता बनाता है।
उन्होंने कहा कि ऐसे अनुभवी नेता का कैबिनेट मंत्री बनना भाजपा संगठन के लिए गर्व की बात है।
क्षेत्र के लोगों ने भी जताई खुशी
कैबिनेट मंत्री बनने पर क्षेत्र के लोगों ने भी खुशी जाहिर की। लोगों ने रिंकू गोस्वामी की सराहना करते हुए कहा कि वह हमेशा सामाजिक और जनहित के कार्यों में आगे रहते हैं। जनता के बीच उनकी मजबूत पहचान बनी हुई है।
