मुरादाबाद के पाकबड़ा क्षेत्र में ईदुल अज़हा की तैयारी को लेकर जामा मस्जिद परिसर में अहम बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता जामा मस्जिद के पेश इमाम क़ाज़ी शम्मे आलम ने की। बैठक में क्षेत्र के उलेमा, हाफिज, क़ारी और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
ईदुल अज़हा की तैयारी को लेकर त्योहार को शांतिपूर्ण और जिम्मेदारी के साथ मनाने पर जोर दिया गया।
28 मई को सुबह 7 बजे पाकबड़ा ईदगाह में होगी नमाज़
बैठक में क़ाज़ी शम्मे आलम ने बताया कि ईदुल अज़हा की नमाज़ 28 मई 2026 को सुबह 7 बजे पाकबड़ा ईदगाह में अदा की जाएगी।
उन्होंने लोगों से समय से ईदगाह पहुंचने और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
कुर्बानी को बताया हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम की सुन्नत
क़ाज़ी शम्मे आलम ने कहा कि कुर्बानी हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम की सुन्नत है। इसे हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की उम्मत के लिए कायम रखा गया है।
उन्होंने बताया कि कुर्बानी करने पर अल्लाह की रहमत और नेकी मिलती है।
शासन की गाइडलाइन का पालन करने की अपील
ईदुल अज़हा की तैयारी को लेकर आयोजित बैठक में लोगों से शासन की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की गई। कहा गया कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी किसी भी हालत में न करें।
कुर्बानी खुले स्थान पर न की जाए और सोशल मीडिया पर कुर्बानी की फोटो या वीडियो साझा करने से बचें।
साफ-सफाई और सौहार्द बनाए रखने पर दिया जोर
बैठक में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की बात कही गई। मीट को ढककर ले जाने और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने की अपील की गई।
उलेमा ने कहा कि त्योहार के दौरान आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखना जरूरी है।
बड़ी संख्या में उलेमा और गणमान्य लोग रहे मौजूद
बैठक में मुफ़्ती सलीम, सय्यद नज़ीर, हाफिज तसव्वुर, हाफिज ज़ुबैर, सय्यद अलीमुल क़ादरी, हाफिज मुकर्रम, हाफिज मोहम्मद अली, हाफिज इंसाफ अली, हाफिज अली अकबर, क़ारी दानिश, हाफिज हसरत अली, क़ारी अहसान।
क़ारी अब्बास, मौलाना दिलदार, क़ारी जरार, क़ारी अय्यूब, हाफिज अनवर अली, हाफिज नसीम अहमद, मौलाना जीशान, क़ारी नसीम, मुफ़्ती वसीम, क़ारी रिज़वान, इमाम अब्दुल रशीद, मौलाना नूर अहमद।
मौलाना साजिद, क़ारी महफूज, शाहनवाज़, हाजी लियाक़त, मास्टर मुजीब, अख़लाक़ और ज़ुल्फोकार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
