उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय मुरादाबाद में रविवार को उत्कृष्ट कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
मुरादाबाद रोडवेज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चालक और परिचालकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में कर्मचारियों के कार्य और सेवा भावना की सराहना की गई।
चालक और परिचालकों को दिए गए प्रशस्ति पत्र
रोडवेज कर्मी सम्मान कार्यक्रम में श्री सरबत अंसारी (संविदा परिचालक, नजीबाबाद डिपो), श्री निवेश कुमार (आउटसोर्स परिचालक, बिजनौर डिपो), श्री राजीव कुमार (संविदा चालक, रामपुर डिपो)।
मो. फैजान (संविदा चालक, अमरोहा डिपो) और श्री शहजाद अली (संविदा चालक, बिजनौर डिपो) को सम्मानित किया गया।
सम्मानित कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना की गई।
यात्रियों को बेहतर सुविधा देने पर जोर
मुरादाबाद रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक अनुराग यादव ने कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि निगम के संचालन में निरंतर सुधार, यात्रियों को सुरक्षित यात्रा सुविधा देना और ईमानदारी के साथ कार्य करना सभी कर्मचारियों की जिम्मेदारी है।
उन्होंने यह भी कहा कि उत्कृष्ट कर्मचारियों का सम्मान अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणा का कार्य करता है।
इससे निगम की कार्यसंस्कृति और प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण मजबूत होता है।
अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद
रोडवेज कर्मी सम्मान समारोह में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (वित्त) नवीन कुमार गुप्ता।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (कार्मिक) महेंद्र सिंह सहित क्षेत्रीय कार्यालय मुरादाबाद के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों को बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।
