मुरादाबाद। जनपद मुरादाबाद को नए जिलाधिकारी के रूप में डॉ. राजेन्द्र पैंसिया मिल गए हैं। नवागत डीएम डॉ. राजेन्द्र पैंसिया मंगलवार को उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कोषागार कार्यालय में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया।
कार्यभार संभालते ही उन्होंने अधिकारियों से परिचय किया और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
नवागत डीएम ने साफ कहा कि जनसमस्याओं के त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता होगी।
जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर खास फोकस
नवागत डीएम डॉ. राजेन्द्र पैंसिया ने कहा कि जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जनसुनवाई व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।
उन्होंने निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से किया जाए।
उन्होंने कहा कि जनता को बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ने चाहिए।
मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं को जमीन पर उतारने की तैयारी
डीएम ने कहा कि सरकार की सभी योजनाएं तय समय में लागू होंगी। सीएम डैशबोर्ड के मानकों को पूरा करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।
हर योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना लक्ष्य रहेगा।
कानून व्यवस्था पर जीरो टॉलरेंस नीति
डॉ. पैंसिया ने कानून व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना सर्वोपरि है।
किसी भी तरह की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
आमजन से सहयोग की अपील
डीएम ने लोगों से अपील की कि वे अपनी समस्याएं संबंधित अधिकारियों को बताएं।
उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह से जनता के साथ खड़ा है।
साथ ही, लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने को कहा।
