मुरादाबाद। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अनुज सिंह ने की।
लक्ष्य के सापेक्ष आवेदन और वितरण की स्थिति
बैठक में उपायुक्त उद्योग ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।बताया गया कि 2800 लक्ष्य के सापेक्ष 2328 आवेदन स्वीकृत हुए हैं।
2121 आवेदनों पर वितरण की कार्यवाही पूरी की गई है।
बैंकों को लंबित मामलों के निस्तारण के निर्देश
डीएम ने सभी बैंकों को सख्त निर्देश दिए।वित्तीय वर्ष खत्म होने से पहले लक्ष्य पूरा करने को कहा। लंबित प्रकरणों को जल्द निपटाने पर जोर दिया गया।
शत-प्रतिशत स्वीकृति और अधिक वितरण पर जोर
डीएम ने कहा कि सभी बैंक 100% स्वीकृति सुनिश्चित करें।अधिक से अधिक लाभार्थियों को योजना का लाभ मिले।इससे जिले की रैंकिंग भी बेहतर होगी।
इन बैंकों ने दिया आश्वासन
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत इस बैठक में विभिन्न बैंकों ने लंबित मामलों के निस्तारण का आश्वासन दिया—
भारतीय स्टेट बैंक – 119 आवेदन
पंजाब नेशनल बैंक – 61 आवेदन
केनरा बैंक – 31 आवेदन
बैंक ऑफ बड़ौदा – 26 आवेदन
यूको बैंक – 16 आवेदन
बैंक ऑफ इंडिया – 21 आवेदन
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया – 7 आवेदन
अन्य योजनाओं की भी हुई समीक्षा
बैठक में केसीसी और एसएचजी योजनाओं की भी समीक्षा की गई।बैंक अधिकारियों को इन योजनाओं में सक्रिय सहयोग देने के निर्देश दिए गए।
