मुरादाबाद जिले के बिलारी में ई-रिक्शा चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।
इस घटना में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
9 मार्च को दर्ज हुआ था मुकदमा
पुलिस के अनुसार 9 मार्च को बिलारी थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने तहरीर दी थी।
उसने बताया कि अज्ञात चोर उसका ई-रिक्शा चोरी कर ले गए।इस मामले में थाना बिलारी में मुकदमा संख्या 0087/2026 दर्ज किया गया।
मामला धारा 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज हुआ। इसके बाद पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी की जांच शुरू की।
जांच के दौरान तीन आरोपी गिरफ्तार
जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले। इसके आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने चोरी की घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी बरामद की।गिरफ्तार आरोपियों के नाम —
सुरजीत पुत्र सुरेश कश्यप, निवासी मिल रोड, राजा का सहसपुर स्टेशन के पास, बिलारी।
जगदीश पुत्र जागन सिंह पाल, निवासी ग्राम सतारन, थाना बिलारी।
अंश पुत्र राजवीर सिंह, निवासी मिल रोड, राजा का सहसपुर स्टेशन के पास, बिलारी।
मुकदमे में बढ़ाई गई एक और धारा
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी और मोटरसाइकिल बरामद होने के बाद मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की भी बढ़ोतरी की गई है।
पुलिस का कहना है कि चोरी के मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
