मुरादाबाद आकाशीय बिजली की घटना में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। मझोला थाना क्षेत्र के मैनाठेर स्थित मिलक गांव में धान की रोपाई कर रहे मजदूर आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए।
हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया।
बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े हुए थे मजदूर
जानकारी के अनुसार, मिलक गांव में खेतों में धान की रोपाई का काम चल रहा था।
इसी दौरान मौसम अचानक बदल गया। तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई।
बारिश से बचने के लिए खेत में काम कर रहे लोग पास के एक पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गए।
इसी बीच अचानक पेड़ के पास आकाशीय बिजली गिर गई।
मुरादाबाद आकाशीय बिजली की इस घटना में पांच लोग इसकी चपेट में आ गए।
दो की मौके पर मौत, तीन की हालत गंभीर
हादसे में संतराम सैनी और विनीता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं धामनी, सपना और दिवांशी गंभीर रूप से झुलस गए।
घटना के बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया गया।
डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही मझोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मुरादाबाद आकाशीय बिजली की घटना को लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
ग्रामीणों ने की आर्थिक सहायता की मांग
इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
ग्रामीणों ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता देने और घायलों के बेहतर उपचार की मांग प्रशासन से की है।
प्रशासनिक अधिकारियों ने भी घटना की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
