मुरादाबाद। ऑफिसर्स कॉलोनी निरीक्षण मुरादाबाद के तहत जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया ने कॉलोनी का दौरा कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कॉलोनी के बाहर नाले के ऊपर बनी क्षतिग्रस्त दीवार की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
साथ ही बरसात में जलभराव रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया।
रेन वाटर हार्वेस्टिंग और पुलिया निर्माण की बनेगी योजना
ऑफिसर्स कॉलोनी निरीक्षण मुरादाबाद के दौरान डीएम ने जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए सभी आवासों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित करने की कार्ययोजना तैयार करने को कहा।
उन्होंने मुख्य मार्ग पर ऊंची पुलिया निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए,
ताकि बारिश का पानी कॉलोनी में प्रवेश न कर सके।
नालियों की सफाई और पार्क सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर
जिलाधिकारी ने कॉलोनी के भीतर क्षतिग्रस्त एवं अवरुद्ध नालियों की सफाई और मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
नालियों में जमा कचरा, ईंट और पत्थर हटाने को कहा गया।
पार्क में टूटे झूलों की मरम्मत, घास की नियमित कटाई और अन्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के भी निर्देश दिए गए।
पेड़ों के आसपास बेंच और खेल मैदान विकसित करने की तैयारी
डीएम ने पार्क के बाहर तथा आवासों के सामने स्थित बड़े पेड़ों के चारों ओर गोलाकार बेंच बनाने को कहा।
उन्होंने द्वितीय प्रवेश द्वार के पास स्थित खाली भूमि को खेल मैदान के रूप में विकसित करने,
बाउंड्री व ग्रिल लगाने तथा आसपास की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सभी आवासों का होगा तकनीकी निरीक्षण
जिलाधिकारी ने कॉलोनी के सभी आवासों का नजरी नक्शा तैयार करने और प्रत्येक भवन का तकनीकी निरीक्षण कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर चरणबद्ध तरीके से मरम्मत और विकास कार्य कराए जाएंगे।
कई अधिकारी रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन संगीता गौतम, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ममता मालवीय, अपर जिलाधिकारी नगर अंकुर श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
