मुंडापांडे (मुरादाबाद)। मुंडापांडे रात्रि ग्राम चौपाल कार्यक्रम के तहत विकास खंड मुंडापांडे के ग्राम भदासना में विशेष चौपाल का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाते हुए ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की नई दिशा
विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में सेवा,
सुशासन और अंत्योदय की भावना को मजबूत किया गया है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष विकास, पारदर्शिता और जनहितकारी निर्णयों के लिए याद किए जाएंगे।
सरकार ने गरीब, किसान, महिला और युवाओं के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम किया है।
जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
रात्रि ग्राम चौपाल के दौरान विधायक ने ग्रामीणों को आयुष्मान भारत योजना,
प्रधानमंत्री आवास योजना और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी।
उन्होंने ग्रामीणों से पात्रता के अनुसार इन योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।
विधायक ने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर दिए समाधान के निर्देश
ग्राम चौपाल कार्यक्रम में विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं।
उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पेयजल और अन्य स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद
मुंडापांडे रात्रि ग्राम चौपाल में पूर्व सांसद वीर सिंह, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सैनी, रोहित सिंह, रविंद्र सिंह, विभिन्न विभागों के अधिकारी, ग्राम प्रधान तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना और ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करना रहा।
