मुरादाबाद दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि गरीब कल्याण योजनाओं को घर-घर पहुंचाएगी भाजपा।
उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करने की अपील की।
भाजपा प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए डिप्टी सीएम
मुरादाबाद में आयोजित भाजपा प्रशिक्षण शिविर और संगठनात्मक कार्यक्रम में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
डिप्टी सीएम ने विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने को कहा।
गरीब,किसान और युवाओं के हित में काम करने का दावा
बृजेश पाठक ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार गरीब, किसान, महिला, युवा और जरूरतमंद लोगों के हित में लगातार काम कर रही है।
कहा कि कोशिश है कि गरीब कल्याण योजनाओं को घर-घर पहुंचाएगी भाजपा और हर सरकारी योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
भाजपा कार्यकर्ताओं की सेवा भावना का किया जिक्र
भाजपा कार्यकर्ता केवल चुनावी समय में ही नहीं बल्कि पूरे वर्ष जनता के बीच रहकर सेवा कार्य करते हैं।
कोरोना काल में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद लोगों की मदद कर मिसाल पेश की थी।
कानून व्यवस्था पर सरकार का पक्ष रखा
डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।
कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं और कानून अपना काम पूरी मजबूती से कर रहा है।
कांग्रेस और राहुल गांधी पर बोला हमला
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोला।
कहा कि कांग्रेस आज हताशा और मानसिक तनाव की स्थिति में है।
साथ ही राहुल गांधी को अपनी भाषा और राजनीति पर मंथन करने की सलाह दी।
जिला अस्पताल का किया निरीक्षण
दौरे के दौरान डिप्टी सीएम जिला अस्पताल भी पहुंचे।
वहां उन्होंने मरीजों का हालचाल जाना और अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए गए।
