मुरादाबाद के विकास खंड कुंदरकी के ग्राम जेतीया फिरोजपुर और जैतपुर पट्टी में ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ। इस ग्राम चौपाल जनसमस्याएं निस्तारण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने किया।
विधायक ने सुनीं जनसमस्याएं
विधायक ने सीधे ग्रामीणों से बात की। ग्राम चौपाल जनसमस्याएं निस्तारण के तहत लोगों की शिकायतें सुनी गईं।
अधिकारियों को मौके पर ही त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।
उन्होंने साफ कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
कई विभागों के लगे स्टॉल
चौपाल में कई विभाग मौजूद रहे।स्वास्थ्य, ग्राम विकास, पंचायती राज, समाज कल्याण, राजस्व, पूर्ति, कृषि, विद्युत, पुलिस और महिला एवं बाल कल्याण विभाग के स्टॉल लगाए गए।
यहां योजनाओं की जानकारी दी गई। लाभार्थियों का सत्यापन भी हुआ।
मौके पर ही हुआ समाधान
ग्राम चौपाल जनसमस्याएं निस्तारण के दौरान कई समस्याओं का तुरंत हल किया गया।
- बिजली मीटर से जुड़ी शिकायतें सुलझीं
- राशन यूनिट से जुड़े मुद्दे ठीक हुए
- किसानों ने फॉर्मर रजिस्ट्री के लिए आवेदन किया
पात्र लोगों को मिलेगा लाभ
विधायक ने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित नहीं रहेगा।ग्राम चौपाल जनसमस्याएं निस्तारण का उद्देश्य है कि हर जरूरतमंद तक योजना पहुंचे।
अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
कार्यक्रम में कई अधिकारी मौजूद रहे।बीडीओ कुंदरकी राजेंद्र सिंह, एडीओ पंचायत कुलदीप सिंह, जेई विद्युत सुरेश कुमार सहित कई विभागों के अधिकारी शामिल हुए।
