मुरादाबाद/कुंदरकी के भदासना में भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान की शुरुआत हुई।
भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान के तहत महर्षि दयानंद लॉ कॉलेज में दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस भदासना भाजपा प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुंडापांडे और दलपतपुर मंडल के कार्यकर्ता शामिल हुए।
नेताओं ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन
कार्यक्रम का शुभारंभ राजेंद्र सिंह भंडारी, हरजिंदर कौर, ठाकुर रामवीर सिंह और आकाश पाल ने संयुक्त रूप से किया।
भदासना भाजपा प्रशिक्षण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संगठन की विचारधारा पर दिया गया जोर
प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा और कार्यप्रणाली के बारे में बताया गया।
विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांत आज भी संगठन की आत्मा हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान कार्यकर्ताओं को मजबूत बनाने का माध्यम है।
सोशल मीडिया और तकनीक पर विशेष प्रशिक्षण
पहले दिन चार सत्र आयोजित किए गए।इनमें सोशल मीडिया, AI और NaMo App के उपयोग पर विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में तकनीक के सही इस्तेमाल पर जोर दिया गया।
बूथ प्रबंधन और योजनाओं पर चर्चा
कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन की जानकारी दी गई।सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद
इस अवसर पर सुरेश सैनी, नवदीप यादव, कमल प्रजापति, महेंद्र सैनी, नीरज चंद्रा, अशोक प्रजापति, खेमपाल सिंह, आयुष प्रताप, विक्की ठाकुर।
अरुण रावत, रोहित सिंह, जय सिंह और परशुराम सैनी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
