मुरादाबाद। थाना सिविल लाइंस परिसर में मंगलवार को स्टूडेंट पुलिस एक्सपेरिमेंटल लर्निंग प्रोग्राम का भव्य समापन हुआ।
यह प्रोग्राम 30 दिनों तक चला। इसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित
समापन समारोह में दयानंद कन्या डिग्री कॉलेज की छात्राओं को सम्मानित किया गया।
थाना नोडल अधिकारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरेन्द्र सिंह ने छात्राओं को प्रमाण पत्र दिए।
इस दौरान छात्राओं के उत्साह की सराहना की गई।
कार्यक्रम में नंदिनी, निशी, प्राची गुप्ता, खुशी दयाल, रजनी, सृष्टि, सलोनी रावत, वंशिका शर्मा, गरिमा और दान्या नूर मौजूद रहीं।
पुलिस कार्यप्रणाली की दी गई जानकारी
प्रोग्राम के दौरान छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली सिखाई गई। उन्हें अनुशासन और समाज सेवा के बारे में बताया गया।
इस कार्यक्रम से छात्राओं में जिम्मेदारी की भावना बढ़ी।
पुलिस टीम भी रही मौजूद
कार्यक्रम में निरीक्षक ऊषा मालिक, हेड कांस्टेबल नीरज कुमार, कांस्टेबल विकास कुमार और महिला कांस्टेबल ममता रावत भी मौजूद रहीं।
जिम्मेदार नागरिक बनने की सीख
स्टूडेंट पुलिस एक्सपेरिमेंटल लर्निंग प्रोग्राम का उद्देश्य युवाओं को जागरूक बनाना है।
इस कार्यक्रम से छात्राओं को समाज के प्रति जिम्मेदारी समझ आई।
