मुरादाबाद जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बीजना में होली के दौरान खूनी संघर्ष हो गया।
मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया।
इस होली के दौरान संघर्ष में एक महिला की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।
कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद
जानकारी के अनुसार गांव में होली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा था।इसी दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई।
इसके बाद विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसी वजह से होली के दौरान खूनी संघर्ष की स्थिति बन गई।
पथराव और लाठी-डंडों से हमला
बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया।
इसके अलावा लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से भी हमला किया गया।
इस होली के दौरान खूनी संघर्ष में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
महिला लक्ष्मी की मौत
इस हिंसक झड़प के दौरान महिला लक्ष्मी की मौत हो गई।
वहीं घर के अन्य लोगों को भी गंभीर चोटें आई हैं।
इसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
कई आरोपी बताए जा रहे शामिल
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।बताया जा रहा है कि हमलावरों में राजीव, रिंकू, अमन, रुद्धरांश , मुनीश और डम्पल शामिल बताए जा रहे हैं।
फिलहाल पुलिस इन आरोपियों की तलाश कर रही है।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।इसके बाद घायलों को अस्पताल भेजा गया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
