मुरादाबाद में भाई ने बहन की चाकू से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मझोला थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी सगी बहन पर चाकू से कई वार कर दिए।
इस हमले में बहन की मौत हो गई। बीच-बचाव करने आई मां गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना के बाद आरोपी कार लेकर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मझोला के बुद्धि विहार में हुई वारदात
मुरादाबाद में भाई ने बहन की चाकू से हत्या की यह घटना मझोला थाना क्षेत्र के बुद्धि विहार स्थित गणेश पार्क के पास हुई।
यहां रहने वाली 25 वर्षीय हिमिशिका पर उसके भाई हार्दिक ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया।
हमले में हिमिशिका की मौत हो गई। उनकी मां नीलिमा भी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घायल मां को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।
गुरुग्राम में करते थे दोनों नौकरी
पुलिस के अनुसार आरोपी हार्दिक गुरुग्राम की एक आईटी कंपनी में काम करता है।
उसकी बहन हिमिशिका भी गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में नौकरी करती थी।
होली की छुट्टियों में दोनों भाई-बहन मुरादाबाद आए हुए थे। रविवार को उन्हें वापस गुरुग्राम लौटना था।
घर पहुंचते ही किया हमला
जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हार्दिक अपनी मां नीलिमा की फैक्ट्री पहुंचा। इसके बाद वह उन्हें कार से घर लेकर आया।
घर पहुंचते ही उसने अचानक मां पर चाकू से हमला कर दिया। इसी दौरान उसने अपनी बहन हिमिशिका पर भी कई वार कर दिए।
हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
लोगों की भीड़ जुटते ही आरोपी फरार
मां की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घर के अंदर हिमिशिका लहूलुहान हालत में फर्श पर पड़ी थी।
लोगों की भीड़ जुटते ही आरोपी हार्दिक कार लेकर फरार हो गया।पुलिस घायल मां-बेटी को अस्पताल लेकर पहुंची।
डॉक्टरों ने हिमिशिका को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस कर रही आरोपी की तलाश
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में भाई-बहन के बीच कहासुनी की बात सामने आई है।
मुरादाबाद में भाई ने बहन की चाकू से हत्या के मामले में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।
