मुरादाबाद। थाना भोजपुर क्षेत्र में ग्रामीण बैंक चोरी की कोशिश का पुलिस ने खुलासा किया है।
पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से घटना में इस्तेमाल किए गए औजार भी बरामद हुए हैं।
दीवार तोड़कर बैंक में घुसने की कोशिश
पुलिस के अनुसार 1 मार्च 2026 को इस्लामनगर चौराहा स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के सहायक प्रबंधक अमित कुमार ने थाने में तहरीर दी।
उन्होंने बताया कि रात में कुछ अज्ञात लोगों ने बैंक की दीवार तोड़ने की कोशिश की।
इसके बाद बैंक के अंदर घुसकर चोरी करने का प्रयास किया गया।
इस मामले में भोजपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।
पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले।
इसके बाद पुलिस ने ग्रामीण बैंक चोरी के प्रयास में शामिल चार आरोपियों को 6 मार्च की रात गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों में
जीतू पुत्र राजवीर,अनुज पुत्र महावीर,रुस्तम पुत्र सूरज सिंह,और रोहित उर्फ मुंशी पुत्र तेजपाल शामिल हैं।
सभी आरोपी ग्राम गौहरपुर सुल्तानपुर थाना भोजपुर के रहने वाले बताए गए हैं।
आरोपियों के पास से औजार बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक हथौड़ा, छेनी, सुम्मा और डंडा बरामद किया है।
इन औजारों से बैंक की दीवार तोड़ने की कोशिश की गई थी।पुलिस के अनुसार ग्रामीण बैंक चोरी के इस मामले में अन्य धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।
आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
