मुरादाबाद में रोडवेज चालक भर्ती मुरादाबाद के तहत बड़ा रोजगार अवसर आने वाला है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से 17 मार्च को रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा।
इस रोडवेज चालक भर्ती मुरादाबाद में संविदा के आधार पर करीब 300 चालकों का चयन किया जाएगा।
300 पदों पर होगी रोडवेज चालक भर्ती
यह रोजगार मेला मुरादाबाद के लाजपत नगर स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में आयोजित होगा। यहां रोडवेज चालक भर्ती मुरादाबाद के तहत लगभग 300 पदों पर संविदा चालक भर्ती किए जाएंगे।
इच्छुक अभ्यर्थी सीधे रोजगार मेले में पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
यह होगी शैक्षिक योग्यता और लंबाई
रोडवेज चालक भर्ती मुरादाबाद में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का कम से कम आठवीं पास होना जरूरी है।इसके अलावा उम्मीदवार की न्यूनतम लंबाई 5 फीट 3 इंच होनी चाहिए।
भारी वाहन चलाने का कम से कम दो साल पुराना वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है।
आयु सीमा भी तय
इस रोडवेज चालक भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 23 वर्ष 6 माह रखी गई है।अधिकतम आयु 58 वर्ष निर्धारित की गई है।
यह दस्तावेज साथ लाना जरूरी
रोजगार मेले में आने वाले अभ्यर्थियों को कुछ जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे।जरूरी दस्तावेज इस प्रकार हैं
पासपोर्ट साइज दो फोटो, आधार कार्ड,शैक्षिक प्रमाण पत्र,ड्राइविंग लाइसेंस अन्य आवश्यक दस्तावेजों की मूल और प्रमाणित छायाप्रतियां।ध्यान रहे कि शैक्षिक प्रमाण पत्र और ड्राइविंग लाइसेंस में पिता का नाम समान होना चाहिए।
प्रति किलोमीटर के हिसाब से मिलेगा भुगतान
किलोमीटर के हिसाब से भुगतान दिया जाएगा।
सामान्य सेवा के लिए 2.20 रुपये प्रति किलोमीटर
ग्रामीण जनसेवा के लिए 2.32 रुपये प्रति किलोमीटर
निर्धारित दिनों और किलोमीटर की सेवा पूरी करने पर अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।
दो चरणों में होगी चयन प्रक्रिया
रोडवेज चालक भर्ती में चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी।पहले चरण में अभ्यर्थियों का ड्राइविंग टेस्ट लिया जाएगा।
ड्राइविंग टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों को दूसरे चरण के लिए दिल्ली स्थित ड्राइविंग एंड रिसर्च सेंटर भेजा जाएगा।
अंतिम चयन के बाद प्रशिक्षण पूरा करने वाले उम्मीदवारों को बस संचालन का कार्य दिया जाएगा।
